दत्तवास पुलिस अवैध हथियार-चेजा पत्थर से भरा ट्रक पकड़ा धारदार हथियार जब्त, डंपर ड्राइवर को किया गिरफ्तार

निवाई में दतवास थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ पकड़ा है। इसके अलावा, अवैध चेजा पत्थर से भरा एक डंपर जब्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है

 

धारदार हथियार के साथ युवक को पकड़ा

 

थाना प्रभारी निरमा मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने श्रीरामपुरा-सीपुरा के जंगल में दबिश दी। वहां राजन मोग्या (26) नाम का शख्स धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। वह देवपुरा, निवाई का रहने वाला है।

 

पुलिस ने राजन को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक धारदार छुर्रा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह शिकार करने के लिए हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अवैध चेजा पत्थर के साथ ट्रक पकड़ा

 

एक अन्य कार्रवाई में, थाना प्रभारी ने बताया कि 22 सितंबर को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। अभिषेक कॉलेज के पास उन्होंने एक डंपर को रोका। जांच करने पर उसमें अवैध चेजा पत्थर भरा हुआ मिला।

 

ट्रक को किया जब्त

 

पुलिस ने डंपर और उसमें भरे पत्थर को जब्त कर लिया। डंपर चालक शिवराम मीणा (36) को गिरफ्तार किया गया। वह गेरोटा, मेहंदीपुर बालाजी, दौसा का रहने वाला है। पुलिस ने कहा है कि इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरमा मीणा, सहायक उपनिरीक्षक गणपत सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, रामफुल, रामबिलास, कांस्टेबल शिवजी प्रसाद, मनराज और चालक कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे। जिला संवाददाता नरेन्द्र कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *