बालोतरा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बालोतरा जिले में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र दवे कहा कि राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और देश को सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 101 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। हितेश पटेल ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत देश का सम्मान बढ़ाया है उसी प्रकार उनके प्रति इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उन्हें सम्मान दे रहे है साथ ही ईश्वर से कामना भी करते है कि उनके नेतृत्व में भारत देश हमेशा सुरक्षित रहे।
शंकर भाटी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र दवे, भाजपा जिला प्रवक्ता हितेश पटेल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री शंकर भाटी एवं युवा मोर्चा बालोतरा के जिला मंत्री दिनेश सैनी उपस्थित रहे।कैमरामैन नारायण सिंह भोमिया के साथ तारा कंवर भोमिया

