मां खिमज माताजी एवं सियाणा खेतलाजी पैदल यात्रा 3 सितंबर से, जागरण में ख्यातिप्राप्त भजन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

बालोतरा :

मां खिमज माताजी एवं सियाणा खेतलाजी की कृपा से मां खिमज माताजी पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे बालोतरा से सियाणा खेतलाजी मंदिर एवं भीनमाल स्थित मां खिमज माताजी मंदिर के लिए भव्य पैदल यात्रा संघ रवाना होगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सियाणा खेतलाजी मंदिर एवं मां खिमज माताजी के दर्शन कर धार्मिक आस्था का लाभ प्राप्त करेंगे। यात्रा के क्रम में 6 सितंबर 2026, रविवार की रात्रि को सियाणा खेतलाजी मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक खुशाल माली (धारणा) अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

इसी प्रकार 8 सितंबर 2026, मंगलवार की रात्रि को भीनमाल स्थित मां खिमज माताजी मंदिर में विशाल भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में सुप्रसिद्ध भजन कलाकार नरपत देवासी एंड पार्टी तथा पाली की प्रसिद्ध भजन गायिका ललिता पंवार भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।

मां खिमज माताजी पैदल यात्रा संघ के पदाधिकारियों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पैदल यात्रा में शामिल होकर मां खिमज माताजी एवं सियाणा खेतलाजी के दर्शन-पूजन करने तथा भक्ति का आनंद लेते हुए आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन मां खिमज माताजी पैदल यात्रा संघ के अध्यक्ष नारायण,ओमप्रकाश, राजेश, घेवरचंद, लक्ष्मण, भोपाराम,गोपाल तथा समस्त कमेटी सदस्यों एवं माली समाज सोलंकी परिवार 84 पट्टी के सहयोग से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *