भारजा। श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, भारजा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरव, ऐतिहासिक महत्व एवं राष्ट्रीय चेतना में इसके योगदान को स्मरण किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। यह राष्ट्रगीत देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, समर्पण और एकता की भावना को जागृत करता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं आचार्यगण ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रप्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।
इस अवसर पर आचार्यगण भरत कुमार, उत्तम सिंह, कैलाश चौधरी, हेमंत माली, लक्ष्मण चौधरी, रामलाल देवासी, हेमेंद्र माली, राहुल परिहार, भवानी लाल, भंवर लाल घांची, संतोष दीदी, पूजा दीदी, सुरीली दीदी, भावना दीदी, ललिता दीदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जिला संवादाता भरत कुमा
र

