बालोतरा में पेन लेने आए बदमाशों ने दुकानदार को पीटा:थप्पड़ जड़े, मुक्के बरसाए; सिर-पीठ पर चोट आई; चिल्लाया तो कार में बैठ भागे

बालोतरा में स्टेशनरी दुकान पर पेन खरीदने आए बदमाशों की दुकान मालिक के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी को थप्पड़ मारे और मुक्के बरसाए। इससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आई हैं घटना बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे बीती रात की है। इस मामले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें बदमाश दुकान के बाहर से भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

समदड़ी थाने ASI दौलाराम ने बताया कि पेन को लेकर दुकानदार और आरोपियों बीच विवाद हुआ। फिर बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

 

रुपए मांगने पर विवाद, मुक्के बरसाए

 

पुलिस के अनुसार, समदड़ी कस्बे के पिपली चौक में स्थित अंकित स्टेशनरी दुकान पर शुक्रवार शाम को एक स्विफ्ट कार में 4-5 युवक आए। 2 युवक पेन खरीदने के लिए दुकान में आए। लाल पेन मांगा और रुपए देने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने दुकानदार हरीश प्रजापत (22) पुत्र राणाराम पर थप्पड़ों और मुक्के बरसाने शुरू कर दिए

हमले से सिर पर चोट आई

®

← Back

Thank you for your response. ✨

चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर वहां से भाग गए। भागते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुकानदार के सिर और शरीर पर चोटें आई। आसपास के लोग हॉस्पिटल लेकर वहां पर इलाज करवाया गया। दुकानदार हरीश ने बताया- मैं हमला करने वाले युवकों को नहीं जानता हूं। मैंने थाने में रिपोर्ट दे दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *