संपूर्ण भारतवर्ष में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान’ अभियान के तहत दिवान्दी में युवाओं ने प्रचार-प्रसार एवं समर्थन अभियान की शुरुआत की युवाओं ने

रोहट कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को गौ सेवा के लिए जागरूक किया अभियान के दौरान पोस्टर, बैनर, पंपलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से गोवंश की सुरक्षा, गौशालाओं के संरक्षण, सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की देखभाल तथा घायल व बीमार गोवंश की सेवा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। युवाओं ने बताया कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आधारशिला है, जिसका संरक्षण पर्यावरण संतुलन, जैविक खेती और मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। आयोजकों ने बताया कि आगे गौशालाओं में सेवा कार्य, जागरूकता रैलियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। अभियान से जुड़े गोभक्त पदम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत 27 अप्रैल को पूरे भारत में तहसील और जिला स्तर पर एक ही दिन, एक ही समय पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।इस पहल का मुख्य उद्देश्य गो माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

अंत में, अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस समय पदम सिंह राजपुरोहित दिवान्दी ,मनीष पटेल,जितू पटेल,भरत सोलंकी,शंकर राम मेघवाल ,गणपत टैलर भूडा राम सरगरा , गणेश भारती जी समस्त गोभक्त ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *