मुंबई : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए प्रतिभा खोज अभियान को मुंबई से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इसके लिए मुंबई से विभिन्न क्षेत्रों के 100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मुंबई कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में सीधे साक्षात्कार आयोजित किए गए। मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने बताया कि टैलेंट हंट अभियान के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के पदों पर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान और संरक्षण के लिए काम करने का मौका मिलेगा।
कांग्रेस पार्टी विभिन्न क्षेत्रों के उन विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करने जा रही है जो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। इसके लिए देशभर में टैलेंट हंट अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे.
- टैलेंट हंट के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, दिल्ली के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक सुरेश चंद्र राजहंस, आनंद शुक्ला, शीतल म्हात्रे, भावना जैन और पत्रकार रश्मि पुराणिक का साक्षात्कार लिया गया। #ठाणे सिटी संवाददाता अरविन्द कोठा
री

