दिवा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: फीस बढ़ोतरी के साथ सुरक्षा लापरवाही भी उजागर मनसे सचिव प्रशांत गावड़े आक्रामक

ठाणे जिले के दिवा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऑक्सफर्ड इंग्लिश स्कूल पर मनमानी फीस बढ़ाने के आरोपों के बीच अब स्कूलों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही का मुद्दा भी सामने आया है।

 

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पिछले 5 वर्षों से बिना किसी पारदर्शिता के लगातार फीस बढ़ा रहा है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के सचिव प्रशांत गावड़े अपने पदाधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रशासन से जवाब तलब किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 4 दिन के भीतर फीस वृद्धि वापस लेने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

इसी बीच दिवा के हॉल इलाके में स्थित एक ग्लोबल स्कूल में खड़ी वैन में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि यह घटना शाम के समय हुई, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर यह घटना स्कूल समय के दौरान होती, तो गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठाणे महानगर पालिका के शिक्षण विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं। ना तो फीस नियंत्रण पर ध्यान दिया जा रहा है और ना ही सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है।

 

नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से ले, स्कूलों की फीस संरचना की जांच करे और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके #ठाणे सिटी संवाददाता अरविंद कोठारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *