ठाणे रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल की बदहाल स्थिति पर विधायक संजय केलकर सख्त, 2 हफ्तों में सुधार का अल्टीमेटम

ठाणे : संजय केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के हॉस्टल का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें बेहद गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं।

 

निरीक्षण के दौरान हॉस्टल परिसर में गंदगी, दुर्गंध और खराब पेयजल व्यवस्था जैसी समस्याएं उजागर हुईं। इन हालातों का सीधा असर यहां रह रहे डॉक्टरों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर खुद बीमार पड़ने की स्थिति में हैं।

 

इसके अलावा, पर्याप्त बिस्तरों की कमी के कारण डॉक्टरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

इस मौके पर विधायक केलकर ने अस्पताल की डीन डॉ. स्वप्नाली कदम से मुलाकात कर स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया।

 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दो सप्ताह के भीतर हॉस्टल की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए तय समयसीमा में काम पूरा करने का आश्वासन दिया।

 

निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में काम कर रहे ठेकेदार के कामकाज पर भी सवाल उठाए गए। विधायक केलकर ने कहा कि केवल सीसीटीवी कैमरे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना से पहले प्रशासन को सख्त और ठोस कदम उठाने होंगे।

 

इस दौरान डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. अथर्व शिंदे, किशोर सोनगाड़ा, कृष्णा भुजबल और विशाल वाघ भी उपस्थित थे #ठाणे सिटी संवाददाता अरविंद कोठारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *