दो दिवसीय आमेट ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाक्पीठ संगोष्ठी का हुआ समापन,शैक्षिक नवाचारों पर हुआ मंथन

नमस्कार पालघर।संवाददाता कालु सिंह देवड़ा

_______________________________

 

आमेट पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के सभागार में आमेट ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी सीबीईओ नारायण सिंह राव के निर्देशन में आयोजित हुई । संगोष्ठी के द्वितीय दिवस की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं प्रेरक प्रसंग के माध्यम से की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक छगन लाल पूर्बिया थे । अध्यक्षता वाक्पीठ संगोष्ठी के अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल ने की । वाक्पीठ उपाध्यक्ष रेखा आमेटा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ राम अवतार मीणा ने प्रधानाचार्य के विभिन्न दायित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वार्ताकार सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य व शिक्षाविद् बृज कांत जोशी देवगढ़ ने शिक्षा व सांस्कृतिक बोध पर वार्ता प्रस्तुत करते हुए वाक्पीठ संगोष्ठी के महत्व को प्रतिपादित किया व कहा कि वही प्रधानाचार्य सफल होता है जो विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपनी पूर्व योजना बनाकर कार्य करता है। राउमावि जिलोला पोषाहार, बाल गोपाल दुध योजना पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी छगन लाल पूर्बिया ने विभागीय जांच व पीईईओ के दायित्व का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि एक कुशल प्रधानाचार्य भामाशाहो को प्रेरित कर विद्यालय का शैक्षिक व सह शैक्षिक विकास करता है। राउमावि घोसुण्डी के प्रधानाचार्य अविनाश जोशी ने एसएनए एवं लेखा नियम पर वार्ता प्रस्तुत की । वाक्पीठ सचिव प्रधानाचार्य निरंजन पालीवाल ने राज्य सरकार की छात्र छात्राओं के लिए हितकारी विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की । कोषाध्यक्ष राउमावि खाखरमाला प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने आईएफएमएस 3.0 टैक्स ऑनलाइन की जानकारी दी । वाक्पीठ अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल ने कार्यकारिणी के करणीय कार्य दायित्व पर प्रकाश डाला। केन्द्राध्यक्ष पीएम श्री राउमावि के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने आभार व्यक्त किया । संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया । अतिथियों द्वारा अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल,सचिव निरंजन पालीवाल, अविनाश जोशी, रेखा आमेटा, मंच संयोजक मुकेश वैष्णव, कोषाध्यक्ष देवी लाल खटीक,ओम प्रकाश गोठवाल,केन्द्राध्यक्ष प्रकाश चन्द्र प्रजापत का तिलक, ईकलाई व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बघेरवाल ,सुरेन्द्र सिंगल, सुरेश कुमावत, निलेश कुमार खटीक,ओम प्रकाश मेवाड़ा,गीता वराणिया,सुधा शर्मा,संजू शर्मा, राम चरण सिंह चुण्डावत, सुनीता बुंदेला,लक्ष्मण लाल रेगर, कालूराम, नरेश कुमार साफेला, मदन लाल बुनकर, सुनील कुमार यादव , मनोहर लाल विश्नोई सहित ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *