आमेट राजसमंद : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ शनिवार प्रातः 7 बजे नगर पालिका आमेट कार्यालय में विधि-विधान एवं भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु ने जनगणना टीम को संबोधित करते हुए जनगणना से जनकल्याण की टैगलाइन के साथ अभियान की महत्ता बताई,
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के दौरान जनगणना टीम में शामिल 4 सुपरवाइजर एवं 23 प्रगणकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया ।
दही-मिश्री खिलाकर शुभारंभ कराया गया। सभी कर्मियों को आधिकारिक जनगणना किट एवं छाते वितरित किए गए। देश की पहली पेपरलेस जनगणना को सफल बनाने के लिए प्रगणकों के मोबाइल में HLO App इंस्टॉल करवाकर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य हेतु फील्ड में रवाना किया गया।
यह प्रथम चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय महत्व के जनकल्याणकारी अभियान में सहयोग करें।
इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पारीक, बलवंत सिंह, चमनसिंह गहलोत, कृष्णकांत शर्मा, रवि श्रौत्रिय, हरिओम शर्मा, अभिषेक, नवनीत शर्मा, रेखा खींची, हारून मोहम्मद, रतनलाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


