विधायक राठौड़ ने की विकास कार्यों की घोषणा आमेट में स्वच्छता को मिली नई रफ्तार: 19.41 लाख के आधुनिक उपकरणों का विमोचन

आमेट : नगर पालिका आमेट द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शनिवार, 21 मार्च 2026 को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने नगर पालिका द्वारा खरीदे गए नए ट्रैक्टरों, ट्रॉलियों व वाटर टैंकर को हरी झंडी दिखाकर विमोचन किया,

 

19.41 लाख रुपए हुए संसाधनों पर खर्च

 

अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु ने बताया कि नगर पालिका ने स्वच्छता कार्यों के लिए आधुनिक संसाधनों की खरीद की गई है,

45 HP क्षमता के दो ट्रैक्टर जिनकी कुल लागत लगभग 14.48 लाख रुपए है ,

दो ट्रॉली एवं एक वाटर टैंकर जिनकी लागत लगभग 4.93 लाख रुपए है,

कुल व्यय इन सभी उपकरणों पर कुल 19.41 लाख रुपए की राशि खर्च की गई हैं ,

 

सफाई कर्मियों को मिला नमस्ते योजना का लाभ

 

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए केंद्र सरकार की नमस्ते योजना के अंतर्गत विशेष कदम उठाए गए,

प्रोफ़ाइलिंग एवं सुरक्षा मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा देने व दुर्घटनाओं को शून्य करने के लक्ष्य के साथ लगभग 70 सफाई कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग की गई ,

 

सुरक्षा किट वितरण

 

विधायक द्वारा सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट, जूते, बैग, रेनकोट व हैंड ग्लव्स वितरित किए गये ,जल्द ही सभी कर्मियों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएंगी ,

 

विधायक की बड़ी घोषणाएं

 

बायपास सड़क मार्ग व सड़कों का सुधार

मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं,

नया बायपास सड़क मार्ग आमजन की सुविधा के लिए आगामी बजट बोर्ड के माध्यम से बायपास मार्ग का निर्माण कराया जाएगा,

 

विधायक कोष से बजट

 

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के पैंच वर्क हेतु विधायक निधि से 15 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की गयी ,

उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन नए संसाधनों से स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, एवं नगर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा,

गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन अजय देवपुरा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार पारस बुनकर, सीबीईओ नारायण सिंह राव, अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु, सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पारीक सहित प्रताप सिंह मेहता, रमण कंसारा व बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे,

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक जमादार गोपाल व ईश्वर ने आभार व्यक्त किया #जिला संवाददाता कालू सिंह देवड़ा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *