बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने लूणी नदी से अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी, 11 डंपर और एस्कॉर्ट कर रही बोलेरो को जब्त किया है। मामले में 5 जनों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से अवैध बजरी खनन को लेकर पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसपी हरफूल सिंह, डीएसपी देरावरसिंह के सुपरविजन और समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान के नेतृत्व में थाना और डीएसटी टीम बनाई गई टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव देवलीयाली, लूणी नदी के बहाव वाले इलाकों में दबिश दी गई। इस दौरान अवैध बजरी से भरे तीन डंपर और अवैध बजरी खनन में शामिल 8 खाली डंपर को लूणी नदी के अंदर लाइनों से खड़े हुए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे डंपर भरवाने के लिए 2 जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा था, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। अवैध बजरी से भरे डंपरों को एस्कॉर्ट कर पार करवाने व पुलिस की रेकी करने में शामिल बोलेरो भी मौके पर मिली। सभी 14 वाहनों को जब्त कर लिया टीमों ने वहां से महावीर सिंह (36) पुत्र माधुसिंह निवासी समदड़ी, नटवरकरणसिंह पुत्र मनोहरकरण निवासी समदड़ी, विक्रम पुत्र रमेश निवासी ठाडिया चामू जिला जोधपुर, मुसे खान पुत्र जानु खान निवासी परबतसिह भुर्जगढ़ फलसूंड जैसलमेर और बालम खान पुत्र नसरूदीन निवासी गज्जा पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ समदड़ी थाने में एमएमडीआर एक्ट के तहत अलग-अलग कुल 2 मामले दर्ज किए गए। अवैध खनन में शामिल अन्य बजरी माफियों को डिटेन करने के प्रयास किए जा रहे है।


