देवड़ा के खेतेश्वर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

नमस्कार पालघर । संवाददाता हसमुख दर्जी

देवड़ा गांव में स्थित श्री खेतेश्वर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया,कार्यकम का शुभारंभ मुख्य मेहमानों द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर किया,मुख्य अतिथि एसीबीओ रघुनाथाराम बिश्नोई ने बताया कि हमे सदैव अनुशासन में रहकर नियमित अध्ययन और स्वावलंबन से आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही विद्यालय के बोर्ड परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राजकीय विद्यालय बागली के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार सोलंकी ने कहा कि बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में शिक्षकों का विशेष योगदान होता है शिक्षक और सड़क सदैव एक जैसे होते है खुद वही रहते है लेकिन दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते है।

 

डॉ ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि व्यक्ति की सोच हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए ताकि अपना नजरिया दुनियां को दिखा सकें। लक्ष्मण जोशी ने कहा कि ये विद्यालय काफी समय से प्रगति पर है और अपना परिणाम शत प्रतिशत दे रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण खेतसिंह राठौड़, जैसाराम पुरोहित,भेराराम पुरोहित, भरत साईं, महेन्द्र चौधरी प्रधानाध्यापक मिठूड़ा मूली,इराराराम चौधरी,हेमराज चौधरी,भंवरसिंह,सुखदेव सिंह पुरोहित, जबराराम गर्ग,गोपाल पुरोहित,भंवर पुरोहित , सुरेश ,नरेशपुरी , थानाराम चौधरी, किशन गोदारा, दिनेश पुरोहित, गौतम कालमा, हिमताराम पुरोहित, नूरे खान, सोनाराम जाट, खेराज सैन, प्रकाश पुरोहित उपस्थित रहे। अंत में निदेशक अजीत सिंह पुरोहित ने सभी भामाशाहों एवं ग्रामवासियों को आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में स्टाफ लक्ष्मण सिंह, श्रवण राणावत,शैतान पुरोहित, अगराराम जाट,विक्रम राणा,सुरेश चौधरी,पूजा पुरोहित,शर्मिला जाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक राणावत ने किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *