कांखी में ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर घायल:बालोतरा रेफर, हिरण को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

पादरू (सिवाना) पादरू क्षेत्र के कांखी गांव में ट्रैक्टर हिरण को बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर किया गया है यह घटना कांखी गांव के बिजलीघर के पास हुई। युवक अपने कृषि बेरे पर जाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी अचानक एक हिरण ट्रैक्टर के सामने आ गया। हिरण को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट नरनाराम गोदारा और ईएमटी लक्ष्मण ने घायल युवक को तुरंत पादरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।

 

पादरू CHC में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बालोतरा रेफर कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *