जिला संवाददाता कालू सिंह देवड़ा
आमेट राजसमंद : रविवार को रंग पंचमी महोत्सव पर श्री जय सिंह श्याम की विशाल शोभायात्रा के साथ ही फाग उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,
विशालतम शोभायात्रा में भजन गायिका त्रिशा सुथार व श्याम सुथार की भक्तिमय व फाग उत्सव की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी, जो यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी भक्तगण देख पाएंगे,
शौभायात्रा आमेट नगर के राम चौक से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई राम चौक पर ही श्री जय सिंह श्याम की विशाल आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही समापन होगी,
इस रंग पंचमी महोत्सव व शोभायात्रा मे हजारों श्रद्धालु भाग लेकर ठाकुर जी से अपनी मन्नत मांगेंगे,

