पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए पीछा कर एक लग्जरी कार से 192.800 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। दिवेर नाल के पास नाकाबंदी के दौरान स्टॉप-स्टिक से टायर पंचर करने के बाद भी तस्कर कार दौड़ाते रहे और बाद में वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में कार से 12 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। जब्त कार और माल खिंवाड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
कैसे हुई कार्रवाई
एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की लग्जरी कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्कर राजसमंद के दिवेर नाल से पाली की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर सम्भारिया और कोट सोलंकियान के पास नाकाबंदी की गई
पीछा कर टायर पंचर किए
नाकाबंदी के दौरान स्टॉप-स्टिक लगाकर कार के टायर पंचर किए गए, लेकिन इसके बावजूद तस्कर गाड़ी दौड़ाते रहे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिसके बाद वे बीच रास्ते कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
तलाशी के दौरान कार से 192.800 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ। साथ ही 12 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं, जिन्हें पुलिस को चकमा देने के लिए रखा गया था।
पुलिस ने कार और बरामद माल को जब्त कर खिंवाड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।
त

