हैदराबाद : हैदराबाद के नचराम इलाके में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने बीयर की बोतल खोलते ही उसमें मछली का बच्चा तैरता हुआ देखा। इस अजीबोगरीब नजारे को देखकर वह व्यक्ति हैरान रह गया और तुरंत वाइन शॉप संचालकों से इसका जवाब मांगा। यह घटना नचाराम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मल्लापुर इलाके में स्थित एक वाइन शॉप में सामने आई।
मिली जानकारी के अनुसार, मल्लापुर निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय वाइन शॉप से बीयर की बोतल खरीदी थी। जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें एक छोटी मछली घूमती हुई दिखाई दी। बीयर की बोतल के अंदर मछली का बच्चा दिखाई देने पर वह व्यक्ति हैरान रह गया और तुरंत दुकान संचालकों से इस बारे में सवाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब ग्राहक ने वाइन शॉप के कर्मचारियों से इस पर स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बोतलें बेचते हैं और बीयर का निर्माण उनका काम नहीं है। उनका कहना था कि यह उत्पाद कंपनी द्वारा तैयार किया जाता है और वे केवल बिक्री करते हैं।
२ साल पहले बीयर की बॉटल में मिली थी छिपकली
तकरीबन २ साल पहले यानी अक्टूबर २०२४ में तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक बीयर की बोतल में छिपकली तैरती मिली थी, जिसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल उठे थे।
तेलंगाना
ब्यूरो चीफ जयंतीलाल लुहार

