अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को पंचायत समिति सभागार में

संवाददाता / बालोतरा

बालोतरा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय बालोतरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे स्थानीय स्तर पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन वर्चुअली देख सकेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार प्रातः 10:30 बजे से पंचायत समिति सभागार, बालोतरा में प्रारंभ होगा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकारों और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।

कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश स्तर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों और संबोधनों को प्रतिभागी देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि महिला सशक्तिकरण के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके।

-0-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *