पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सबका साथ संकल्प हमारा हरा भरा हो ओरण हमारा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत अर्थण्डी के निकट स्थित खीमजी बावसी ओरण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया। इस आयोजन में सबका साथ संकल्प हमारा हरा भरा हो ओरण हमारा संस्था व कमेटी ध्यान में रखते हुए नारायणसिंह s विजय सिंह v वालूसिंह व के विशेष सहयोग से ओरण क्षेत्र में पौधारोपण संपन्न हुआ। साथ ही पक्षियों के लिए जल पात्र परिंडे भी लगाए गए ताकि गर्मी के मौसम में वे भी राहत पा सकें। समाजसेवी जसराज सोनी अर्थण्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज के समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है जिससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। सबका साथ संकल्प हमारा हरा भरा हो ओरण हमारा संस्था ने कहा विज्ञान के बढ़ते प्रभाव के कारण आज पर्यावरण पर दबाव बढ़ता जा रहा है।सबका साथ संकल्प हमारा हरा भरा हो ओरण हमारा संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों के माध्यम से सेवा ही धर्म है, की भावना को जन. जन तक पहुँचाने का प्रयास करती रही है।


