जिला स्तरीय बार एसोसिएशन खेलकूद प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले…क्रिकेट में नाथद्वारा व आमेट की टीमें पहूंची फाइनल में

जिला संवाददाता कालू सिंह देवड़ा आमेट राजसमंद

आमेट : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय बार एसोसिएशन की रात्रि कालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बड़े रोचक मुकाबले देखने को मिले जिसमें सेमीफाइनल मैच में आमेट बी टीम ने आमेट ए को व नाथद्वारा ने राजसमंद बी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत व खेल मंत्री सत्यनारायण व्यास ने बताया कि वाॅलीबाल के सेमीफाइनल मैच में भीम ए ने आमेट को व राजसमंद सी ने नाथद्वारा टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक भूमिका में गिरीराज डाकोत, कुलदीप चौधरी, मुकेश वैष्णव,गायड सिंह चुण्डावत, निर्मल सनाढ्य, मनोहर लाल पालीवाल,मांगी लाल प्रजापत,रुप लाल खटीक, गजेन्द्र सिंह चौहान,राजेश खटीक, अशोक कुमार खटीक,रंग लाल गुर्जर, हीरा लाल माली,हरि किशन खटीक, पंकज गाडरी,दयाराम मीणा,कुलदीप खटीक, कैलाश जाट,पवन बागवान है । जनरल रेफरी गिरीराज डाकोत ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में मनीष शर्मा राजसमंद प्रथम, संदीप वैष्णव आमेट द्वितीय, शतरंज महिला वर्ग में हंसा वसीटा राजसमंद प्रथम, मनीषा वैष्णव आमेट द्वितीय, शतरंज पुरुष वर्ग में मनीष शर्मा राजसमंद प्रथम व धर्मेश शर्मा आमेट द्वितीय,टेबल टेनिस में अमित राजसमंद प्रथम व विक्रम राजसमंद द्वितीय, बैडमिंटन महिला वर्ग में भूमिका राजसमंद प्रथम व हंसा वसीटा राजसमंद द्वितीय, बैडमिंटन पुरुष वर्ग में राहुल पगारिया प्रथम व अमित सरुपरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर आमेट के पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश देवपुरा, शराफ़त हुसैन, प्रहलाद सिंह चुण्डावत , प्रदीप सिंह राठौड़ , समुन्दर सिंह चुण्डावत, प्रमोद लक्ष्कार, अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत,डाल चंद जाट, संयोजक धर्मेश शर्मा, संदीप वैष्णव,उपाध्यक्ष मनोहर लाल खटीक, सचिव मोहम्मद नूर शेख,प्रभु प्रकाश सिंह पंवार,, भानू प्रताप सोनी, विनोद मेवाड़ा, सत्यनारायण व्यास,हरि सिंह चुण्डावत,प्रफुल्ल शर्मा, विकास शर्मा, आदित्य शर्मा,करण सिंह भाटी, मनीषा वैष्णव,शान्ति लाल मेघवाल, किशन लाल बैरवा, अभिलाषा पारीक,राम कृष्ण बुनकर,अजय बोलीवाल सहित बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *